फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के किराना व्यापारियों से दो लाख की लूट

Sun, 18 Jun 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/कासगंज
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हाथरस के कार सवार व्यापारियों से शस्त्रों के बल पर लूट कर ली। विरोध पर बदमाशों ने मुनीम को गोली मार दी। बदमाश दो लाख रुपये की नकदी लेकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर आ गए। घटना की प्राथमिकी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।   
विज्ञापन

   
हाथरस के किराना कारोबारी प्रमोद कुमार पुत्र हरस्वरूप अग्रवाल निवासी गिर्राज कॉलोनी, सुनील अग्रवाल पुत्र बंशीधर अग्रवाल निवासी जलेसर रोड और उनका मुनीम राजकुमार पुत्र केशव देव निवासी हाथरस तगादा करने सिकंदराराऊ से कासगंज की ओर आ रहे थे। गाड़ी चालक ख्यालीराम चला रहा था। मोहनपुरा कस्बे से पहले दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने कार को रुकवा लिया और कार रुकते ही बदमाशों ने तमंचे तान दिए और लूटपाट करने लगे। इस पर मुनीम राजकुमार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली मुनीम राजकुमार के पेट और जांघ में लगी। फायरिंग के बाद व्यापारी दहशत में आ गए। बदमाश दो लाख रुपये लूटकर मारहरा मार्ग की ओर से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना पर एसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी पीएम त्रिपाठी, सीओ शैलेंद्र लाल मौके पर पहुंच गए। एसपी ने व्यापारियों को घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले का खुलासा करने के कड़े निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें