हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में बेदई बंबा के निकट दो बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक केंद्र सादाबाद लाया गया। वहां से दोनों को गंभीर हालात में बागला जिला अस्पताल के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद इनको मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली सादाबाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागला जिला अस्पताल में रख लिया है। इस संबंध में परिजनों को अवगत कराकर बुलाया गया है। कोतवाली सादाबाद पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार अपनी अपाचे बाइक पर सवार होकर कुरसंड़ा के निकट किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थ्ाे।
इसी दौरान बेदई बंबा पर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए। जिससे इनके घायल होने के कारण इनको उपचार के लिए लाया गया। घायलों में पुलिस ने बाइक सवार की मुन्ना पुत्र कुवरपाल निवासी अनौरा कोतवाली राया मथुरा के रूप में पहचान की गई है। जबकि इसके दूसरे साथी की पहचान के लिए पुलिस परिजनों के आने के इंतजार में है।