फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो दर्जन भेड़-बकरियां लूटीं

Mon, 14 May 2018 12:07 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र aके गांव नगला हीरा में बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर दो दर्जन भेड़-बकरी लूट लिए। वहीं पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है। 
विज्ञापन


गांव के नसिरुद्दीन उर्फ पप्पू के मुताबिक देर रात पांच-छह बदमाश उसके घर के पास पशुओं के घेर पर पहुंचे और एक-एक कर उन्होंने पशुओं को लोडर में लादना शुरू कर दिया। पशुओं की आवाज होने पर जब पप्पू नींद से जागे और बाहर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया और पशुओं का लादकर भाग निकले।

पप्पू के पास सौ के करीब पशु हैं और लुटेरे इनमें से 25 को लूटकर ले गए। इस मामले में कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद्र का कहना है कि बदमाशों ने पशुओं की लूट नहीं की है, बल्कि पशु चोरी हुए हैं। पुलिस की जांच में पशुओं की चोरी की बात सामने आई है। चोरी होने के बाद रविवार सुबह पप्पू को इसका पता चला है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें