फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार, 6.26 लाख बरामद

Wed, 18 Oct 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
‌ग‌िरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में दो दिन पूर्व अगसौली के नितांशु फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन को गोली मारकर 8.86 लाख रुपये लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इस जघन्य कांड से पर्दा उठाया है। पुलिस की मानें तो इस जघन्य वारदात का मास्टर माइंड पेट्रोल पंप पर ही कार्यरत एक कर्मचारी निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 6.26 लाख की नकदी और घटना में प्रयुक्त की गई काले रंग की पल्सर बाइक के अलावा एक देेसी मेड पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस, दो कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा और लूटा गया बैग भी बरामद किया है। इस कामयाबी पर एडीजी आगरा अजय आनंद ने पुलिस टीम को शाबासी दी है और 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 24 घंटे पहले ही एडीजी इस वारदात के खुलासे का अल्टीमेटम जिले के पुलिस अधिकारियों को देकर गए थे।
विज्ञापन


अपने कार्यालय में इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि 16 अक्तूबर की दोपहर को अगसौली के नितांशु पेट्रोल पंप से 8.86 लाख रुपये की नकदी जमा कराने पेट्रोल पंप कर्मचारी खचेर खां उर्फ राजू निवासी गांव सुजान कोतवाली हाथरस जंक्शन और हकीकत अली निवासी बकायन थाना हसायन यामाहा लिबेरो बाइक से मोहनपुरा (कासगंज) की एसबीआई शाखा जा रहे थे। इस दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा पुलिस चौकी अगसौली से करीब एक किलोमीटर आगे बाइक को रोककर उनसे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बैग पकड़े पंप कर्मी खचेर खां उर्फ राजू द्वारा विरोध किया गया, जिसे बदमाशों ने गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पंप कर्मी खचेर खां उर्फ राजू को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ लाया गया, जहां इसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई।      

कोतवाली सिकंदराराऊ में आईपीसी की धारा 394, 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिकंदराराऊ प्रमोद कुमार ने विवेचना शुरू की। घटनास्थल का सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार ने तत्काल टीमें गठित कर घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए। पुलिस को इस दौरान 18 अक्तूबर को अगसौली-कचौरा के घने जंगल में बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस ने इन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरा देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भूरे पुत्र विश्वनाथ निवासी खारीमऊ थाना बेबर मैनपुरी, अजय पुत्र महेशचंद्र निवासी सहसपुर थाना नसीरपुर फीरोजाबाद, किशन पुत्र मुकेश निवासी गढ़ी दरियापुर थाना टूंडला फीरोजाबाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका साथी कलुआ पुत्र केशव यादव निवासी सहसपुर थाना नसीरपुर फीरोजाबाद मौके से भाग गए। किशन सिंह इस पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें