फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशी को धमकाया, थाने में प्रदर्शन

Thu, 01 Feb 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सादाबाद/ हाथरस।
विज्ञापन
सादाबाद में कुरसंडा सहकारी समिति के चुनाव को लेकर हुए झगड़े के बाद कोतवाली सादाबाद में मौजूद भीड़। ‌ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरसंडा में सहकारी समिति में सभापति के चुनाव के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने विजयी प्रत्याशियों और उनके परिजनों पर अपने दल में शामिल होने के लिए दवाब बनाया और धमकी दी कि अगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो वह भविष्य में कोई भी चुनाव लड़ने लायक नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ दो तहरीर दी गई हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर गांव कुरसंडा के काफी लोग देर रात कोतवाली सादाबाद पहुंच गए। वहां काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर इन लोगों को शांत किया।

छीतर सिंह पुत्र नत्थी सिंह निवासी नगला काठ ग्राम सभा कुरसंडा की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि हाल ही में साधन सहकारी समिति कुरसंडा के चुनाव में उनके छोटे भाई मुन्नालाल की पत्नी कुसुमा देवी बहुमत से विजयी हुई हैं। कुछ लोग बुधवार को उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने अवैध असलहे महिलाओं और बच्चों पर तानकर उन पर दवाब बनाने की कोशिश की। कहा कि चुपचाप हमारे दल में शामिल हो जाओ, अन्यथा भविष्य में कोई चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्हें और उनके परिवार को जान से मार देंगे। तभी से उनके घर की महिलाएं और बच्चे भयभीत हैं। इसी मामले में दूसरी तहरीर प्रधान प्रतिनिधि प्रथ्वी सिंह पुत्र अरविंद चौधरी निवासी कुरसंडा की तरफ से दी गई है, जिसमें कहा गया है हाल ही में सहकारी समिति कुरसंडा का चुनाव में उनके प्रत्याशी की बहुमत से जीत हुई है। आरोप है कि कुछ झगड़ालू और अपराधी किस्म के लोग असलहे आदि हथियार लेकर आए और इन लोगों ने उनकी कनपटी पर हथियार सटाकर कहा कि वह गांव छोड़कर चले जाएं, अन्यथा उनके तीनों बेटों को जान से मार दिया जाएगा। भविष्य में वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। तहरीर में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें