फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के डूबने की आशंका, लगाया जाम

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
खंदारीगढ़ी पोखर में किशोर की तलाश करता युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी में मंगलवार दोपहर को एक किशोर के पोखर में डूबने की आशंका पर गांव के लोग पोखर के पास जमा हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को पोखर से निकालने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन गोताखोर न होने के कारण देर शाम तक शव को पोखर से नहीं निकाला जा सका। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मेंडू रोड पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने मथुरा, आगरा से गोताखोर बुलाने का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगला अलगर्जी निवासी अद्भुत कुमार के मुताबिक उनका 14 वर्षीय पुत्र धर्मेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह मंगलवार दोपहर को पोखर के पास खेल रहा था। इसके बाद से उसका पता नहीं है। गांव के कुछ लोगों के मुताबिक उन्होंने धर्मेश को पोखर में डूबते देखा और शोर मचाया। परिजनों के पोखर तक पहुंचने से पहले ही धर्मेश पूरी तरह डूब चुका था। उसका शव पोखर में दिखाई नहीं दे रहा था। पोखर में किशोर के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद एक ग्रामीण को पोखर में उतरने के लिए मनाया गया। 

फायर बिग्रेड और पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को रुपयों का लालच भी दिया। इसके बाद एक ग्रामीण पुलिस की मदद के इरादे से लाइफ जैकेट पहनकर पोखर में उतरा। वहीं एक नाव की मदद से भी पोखर में शव को खोजा गया लेकिन देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली। शाम को फायर ब्रिगेड के मौके से जाने पर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेंडू रोड पर इकट्ठा होकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मौके पर एएसपी अरविंद कुमार और एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और जल्द शव को पोखर से निकलवाने का भरोसा दिलाया, जिस पर परिजन मान गए और जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें