फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में दलित की हत्या धर्मस्थल के पास मिला शव

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
अमित कुमार गौतम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के खंदारी गढ़ी इलाके में सोमवार रात दलित युवक अमित कुमार गौतम (27) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव मंगलवार सुबह उसके घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक धर्मस्थल के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


परिजनों द्वारा अन्य समुदाय के युवकों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। 

परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे अमित किसी जरूरी काम से जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश भी की। मंगलवार सुबह परिजनों को अमित का लहूलुहान शव घर से कुछ दूरी पर एक धर्मस्थल के पास पड़ा मिला। मृतक अमित के पिता राजकुमार की शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आलम, सद्दाम, खालिद, सुकेल और आशू के विरुद्ध अमित की हत्या और उसकी मोटरसाइकिल लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही आरोपी आलम और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आलम थाना हाथरस गेट पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। राजकुमार के मुताबिक आरोपी उनके बेटे अमित से रंजिश मानते थे और उसे सबक सिखाना चाहते थे। आरोपियों ने 27 जनवरी की शाम को भी अमित की बाइक रोककर उस पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन राजकुमार और दूसरे लोगों के मौके पर पहुंचने के कारण आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके थे।

इधर पोस्टमार्टम हाउस पर अमित के परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। उनको सांत्वना बंधाने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का तांता लगा रहा। भाजपा के अलावा हिंदू युवा वाहिनी आदि संगठनों के कार्यकर्ता भी देर तक वहां मौजूद रहे। कासगंज में हिंसा से चौकन्ने अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन कई थानों का फोर्स इलाके में तैनात कर दिया गया है।

अमित की हत्या मोटरसाइकिल के विवाद में हुई। अमित ने अपनी मोटरसाइकिल आलम के पास गिरवी रख दी थी। लेकिन अमित आलम को बाइक देने में आनाकानी कर रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच सोमवार रात को झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। इसी मारपीट में अमित की मौत हो गई। आलम और उसके साथी सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

- घुले सुशील, एसपी -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें