फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दो दुकानों की छत काटकर हजारों की चोरी

Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट के अलीगढ़ रोड स्थित दो चाय की दुकानों की छत काट कर हजारों की नकदी और सामान चोर पार कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन


रमनपुर निवासी प्रमोद और रामनगर कॉलोनी निवासी भाटिया की अलीगढ़ रोड पर चाय की दुकान है। शुक्रवार और शनिवार की रात को दोनों दुकानों की छत काटकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए।

भाटिया की दुकान से चार हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये का सामान चोरी गया है। वहीं प्रमोद की दुकान से दो हजार रुपये नकद और लगभग 15 हजार रुपये का सामान चोर ले गए। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर चोरों की तलाश करने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें