फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान में दो दुकानों से चोरों ने किया हजारों का सामान पार

Tue, 19 Mar 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
मुरसान में मेडिकल स्टोर पर हुई चोरी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र में पुलिस ने दो जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर स्टोर से नगदी व सामान और खुटीपुरी चौराहा स्थित फोटो की दुकान से दीवार काट कर कैमरा, लैपटॉप आदि सामान चोर पार कर ले गए।
विज्ञापन


मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने राघव मेडिकल स्टोर के ऊपर बने कमरे का दरवाजा तोड़कर रविवार रात चोर दुकान में दाखिल हो गए। यहां से हजारों रुपये का सामान व पांच हजार रुपये पार कर ले गए। दुकान मालिक सौरव राघव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं चोरों ने मुरसान के खुटीपुरी चौराहा स्थित यश फोटो स्टूडियो के नाम की दुकान में घटना को अंजाम दिया।

दुकान मालिक श्यामसुंदर ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला खोलते ही उसके होश उड़ गए। चोर पीछे से दीवार तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा आदि लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें