हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने पकड़े तीन शातिर।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। हाथरस सिटी स्टेशन पर बन रहे ओवरब्रिज के निकट से चोरी की योजना बनाते हुए तीन युवकों को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। इन तीनों युवकों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की रात जीआरपी हाथरस सिटी थाना प्रभारी सोनू राजौरा ने चोरी की योजना बनाते हुए पवन पुत्र महावीर सिंह निवासी न्यू आरटीओ ऑफिस के पास झुग्गी झोपड़ी कुनवली देहात एटा, मनोज पुत्र वीरेंद्र निवासी एटा, जीतू पुत्र कल्लू निवासी जगरनाथपुर झुग्गी झोपड़ी एटा गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाकू मिला है।