फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

Fri, 17 Nov 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में खंदारी गढ़ी में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की वारदात के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

खंदारी गढ़ी में प्रेमशंकर पुत्र छोटेलाल अक्रूर इंटर कॉलेज से रिटायर्ड शिक्षक हैं। बुधवार रात को उनका पूरा परिवार सोया हुआ था। रात को छत के रास्ते चोर घर के अंदर घुस आए और घर को खंगालना शुरू कर दिया। एक सूटकेस में रखे करीब दस लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये की नकदी चोर ले गए।   चोरी की वारदात के बाद प्रेमशंकर की पत्नी लघुशंका को जागीं तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद शिक्षक के घर लोगों का तांता लग गया। चोरी की सूचना मिलने पर हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रेमशंकर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें