फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन की दुकान से 60 हजार की नकदी चोरी

Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
हसायन/हाथरस। हसायन में मुख्य चौराहे पर पूर्व चेयरमैन सोनू अग्रवाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपये की नकदी ले गए। दुकान से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस गश्त करती है। इस चोरी से कस्बे के दुकानदार परेशान हैं। सोनू अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनू अग्रवाल पेटी डीलर हैं। उनकी दुकान में डीजल के अलावा खाद भी बिकता है। सोमवार रात को वह दुकान के शटर का ताला लगाकर घर गए थे। चोरों ने रात को ताला तोड़कर दुकान के अंदर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने दुकान के किसी और सामान को हाथ नहीं लगाया। सुबह आसपास के लोगों ने जब दुकान का ताला टूटा देखा तो सोनू अग्रवाल को खबर की। एसओ गंगा प्रसाद यादव का कहना है कि कस्बे में चोरी की इस घटना को वह बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। एसओ का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें