तार चोरी करने के दौरान टूटा पोल।
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र केे गांव नगला महासुख में हो रहे विद्युतीकरण से पहले ही बदमाशों ने 23 खंभों की बिजली की लाइन का तार काट लिया। बदमाश गुरुवार रात को यहां से करीब साढ़े पांच किमी तार काटकर ले गए। ठेकेदार ने इस मामले में कोतवाली सहपऊ में तहरीर दे दी है।
विद्युत सब स्टेशन इसाैंदा से गांव दोहई होते हुए नगला महासुख के बीच खिंच रही नई विद्युत लाइन के पोल से बदमाशों ने यह तार चोरी किया है, जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। तार कटने से पोलों को एक ओर झुकाव होने से कुछ पोल गिरकर टूट गए।
नई लाइन बिछाने का यह काम बरेली की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। विद्युत सब स्टेशन से दोनों गांवों के लिए पोल खड़े किए जाने का काम पूरा हो चुका है। कंपनी के मजदूरों ने दोहई से नगला महासुख के मध्य पोलों पर तार खींच दिए थे।
दोहई से इसाैंदा विद्युत सब स्टेशन के मध्य तार और खिंचने के बाद इस लाइन में करंट प्रवाहित होना था, लेकिन तार ख्ंिाचने का काम पूरा होने से पहले ही चोर 23 पोलों का लगभग साढ़े पांच किमी तार काटकर ले गए। कंपनी के ठेकेदार आशीष डेविड ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।