फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकरई में कच्चे कुएं में मिली युवक की लाश, सनसनी

Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुंए से लाश निकलवाते पुलिसकर्मी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। मथुरा रोड स्थित ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा ढकरई में सड़क किनारे खेत में बने एक कच्चे कुंए में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई, पुलिस ने किसी तरह लाश को कुंए से बाहर निकलवाया। मौके पर काफी ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


बताते हैं कि गांव ढकरई में रविवार की सुबह कुछ बच्चे बकरियों को चराने रामप्रसाद के खेत की तरफ गए थे, इन बच्चों की पानी पीने की बोतल कुएं में गिर गई, जिसे बच्चे कुएं में देखने लगे, इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुए में किसी की लाश पड़ी हुई है। बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। ऊपर से देखने पर लाश के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे थे। सूचना पर मौके पर एसओ महेशचंद्र यादव मय पुलिस फोर्स पहुंच गए तथा बाद में सीओ नरेंद्र देव भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह कुएं में पड़ी लाश को गांव के युवक को कुएं में रस्सियों के सहारे उतारा और काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला जा सका। लाश किसी 25 से 30 साल के युवक की थी। पुलिस कर्मियों ने कपड़ों की छानबीन की तो पर्स में आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला एवं कुछ नकदी भी थी। इसके आधार पर लाश की शिनाख्त की गई। पुलिस के अनुसार लाश गांव समदपुर निवासी सोनवीर पुत्र रामसहाय का थी। हाल में सोनवीर गांव शेरपुर में रह रहा था। बताते हैं कि सोनवीर गांव से 28 अप्रैल की शाम से गायब था। इसे लेकर परिजन भी काफी परेशान थे। पुलिस ने इसकी सूचना गांव शेरपुर में दी तो परिजन थाने पहुंचे और शिनाख्त चंद्रहंस ने अपने छोटे भाई सोनवीर उर्फ सोनू के रूप में की। घटना के संबंध में चंद्रहंस पुत्र रामसहाय ने धीरेंद्र वर्मा निवासी प्रगतिपुरम सादाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें आरोप है कि उसका भाई धीरू वर्मा की एसयूवी महिंद्रा कार पर ड्राइवर था। वह 28 अप्रैल को वैष्णो देवी से लौटकर आया था तथा करीब साढे़ 3 बजे धीरेंद्र उसे गाड़ी की रिपेयरिंग कराने के लिए अपने साथ आगरा ले गया था। चंद्रहंस ने सोनवीर को शाम साढे़ 7 बजे फोन किया तो उसने एक घंटे में वापस आने की बात कही तथा रात्रि 9 बजे तक न लौटने पर फोन किया तो घंटी बजती रही और करीब सवा 9 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और रविवार को उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें