फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 21 Jun 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
खेड़ा परसौली में एक युवक की मौत के बाद पीएम हाउस पर मौजूद लोग व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। वह अपनी ससुराल में रह रहा था। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


सासनी के सांदलपुर निवासी हरेंद्र (36) पुत्र अमर सिंह की चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में ससुराल है। पत्नी नीतू करीब दो महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। यहीं पर हरेंद्र भी 15 दिन पहले आकर रहने लगा। गुरुवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे हरेंद्र का शव घेर पर फंदे से लटका देखा तो लोगों के होश उड़ गए।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना के बाद मृतक के गांव के लोग व चंदपा पुलिस खेड़ा परसौली पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। कोतवाली चंदपा के एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि पत्नी से मनमुटाव के चलते खिन्न होकर युवक ने फांसी लगाई होगी, शव का पोस्टमार्टम कराया जा    रहा है। वहीं मामले की छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें