फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकानदार की मौत, महिला फाइनेंसर के बेटे पर जहर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानी। गांव पालुवास में एक परचून दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने उधारी रुपये नहीं लौटाने पर महिला फाइनेंसर के बेटे पर उसके पति को जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर फाइनेंस का कार्य करने वाली महिला और उसके दो बेटों पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को भांपते हुए सीन आफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। जिसने मौके से तथ्य जुटाए। मामला वीरवार सुबह का है। राजबाला ने बताया कि उसका पति रामकिशन वीरवार सुबह छह बजे दूध लेने डेयरी पर गया था। कुछ देर बाद बदहवासी की हालत में लौटा। चारपाई पर गिरते हुए बताया कि फाइनेंसर के बेटे ने रास्ते में जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। राजबाला ने बताया कि उसके पति ने करीबन आठ-नौ माह पहले हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र निवासी मुकेश नामक फाइनेंस का कार्य करने वाली महिला से 20 हजार रुपये लिए थे। महिला ने तीन से चार रुपये सैकड़ा ब्याज लगा रखा था। दो दिन पहले मुकेश अपने बेटे के साथ उनके घर आई थी और ब्याज सहित पैसे लौटाने की धमकी देकर गई थी। इसी दौरान उन लोगों ने जबरन घर से भैंस खोलकर ले जाने का भी प्रयास किया था। उस समय हाथ पांव जोड़कर जल्द ही रुपये लौटाने की बात कहकर रोका था। बीती शाम जब वह अपने पति के साथ रोहतक गेट स्थित मंडी में सब्जी लेने पहुंची तो फाइनेंसर मुकेश का बेटा फिर उन्हें अपनी बाइक पर मिला था। जिसने उसके पति रामकिशन को पैसे नहीं लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। राजबाला का कहना है कि उसके पति की गांव में ही छोटी सी परचून की दुकान है। उसकी पांच लड़कियां व एक बेटा है। आरोपी महिला मुकेश मूल रूप से गांव बामला की रहने वाली हैं, जो हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र में रहती है और लोगों को मोटे ब्याज पर पैसे देने का काम करती है।
विज्ञापन


मृतक रामकिशन की पत्नी राजबाला ने जबरन जहर पिलाकर हत्या करने के आरोप लगाए है। जिसके बयान पर फाइनेंसर मुकेश व उसके दो बेटों पर हत्या, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें