फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मारी, मौत

Wed, 21 Mar 2018 11:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सादाबाद। हाथरस।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
 आगरा रोड पर पुरानी चुंगी के निकट बुधवार की शाम करीब 6 बजे टेंपो से उतरकर चालक को भाडे़ के पैसे दे रही महिला को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के थाना अबागढ के गांव नगला भक्ति निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी भगवान देवी उम्र करीब 60 वर्ष के साथ आगरा दवा लेने गए थे। दवा लेकर वह अपनी पत्नी के साथ सादाबाद में आगरा चुंगी पर अपनी पुत्री जो कि सादाबाद के पचौरी नगर में रहती है के घर जाने के लिए उतरे। भगवान देवी जब टेंपो चालक को किराए के पैसे दे रही थी तभी पीछे से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने भगवान देवी को बुरी तरह रौंद दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इसी बीच ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं मां की मौत की सूचना मिलने पर उसकी पुत्री और उसके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें