फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोतवाली प्रभारियों का वेतन रोका

Fri, 26 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय एसएन त्रिपाठी के पत्र पर पुलिस महानिरीक्षक आगरा जोन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतनेे पर तीन कोतवालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने एएसपी अजय शंकर राय को तीनों की जांच सौंपी है। संबंधित कोतवाली प्रभारियों का आवश्यक कार्रवाई नहीं होने तक वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि एडीजे तृतीय एसएन त्रिपाठी ने 16 फरवरी को आईजी जावेद अहमद को पत्र लिखकर बताया था कि कोतवाली प्रभारी मुरसान में अपहरण और हत्या के आरोपी रामविजय निवासी नगला अमरा की गैर हाजिरी, कोतवाली सासनी क्षेत्र में अपहरण के आरोपी बिंटू और विजय निवासीगण पवास कोतवाली देहात एटा, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के धीरा उर्फ धीरज निवासी महरारा के आरोप पत्रों पर सुनवाई उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में हो रही है, किंतु पुलिस इन आरोपियों को न्यायालय में ही पेश नहीं कर रही है, जिससे इन मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें