फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में व्हाट्सअप से पर्चा लीक

Fri, 26 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज सैदनगर में व्हाटसअप के जरिए शुक्रवार को विज्ञान विषय का पेपर आउट हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया। साथ ही तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ की कार्रवाई की गई है।   राजकीय इंटर कालेज सैदनगर के कक्ष निरीक्षक ने शुक्रवार सुबह हाईस्कूल विज्ञान विषय का पेपर व्हाट्सअप के जरिए किसी साल्वर
विज्ञापन


को भेजा। हड़बड़ाहट में यह मैसेज दूसरे के मोबाइल पर चला गया। कुछ देर में ही पेपर सोशल मीडिया पर छा गया।  पेपर के कोड के आधार पर डीआईओएस राजेंद्र बाबू राजकीय इंटर इंटर सैदनगर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी कर रहे सभी कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल जब्त कर। इसमें कक्ष निरीक्षक कृष्ण कुमार, राम प्रकाश, विपिन कुमार के मोबाइल में हाईस्कूल के

विज्ञान पेपर की फोटो मिली। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक को इन अध्यापकों पर परीक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर कराने के निर्देश दिए। तीनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक विमल कुमार राठौर को हटा कर उसी
विज्ञापन


विद्यालय के भूगोल प्रवक्ता महमूद अहमद को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि सभी आरोपी शिक्षक पं नारायण दत्त तिवारी इंटर कालेज जैसारी खुर्द के हैं। इन शिक्षकों की जांच कर प्रबंध तंत्र पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें