फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेचकस से किए कई वार, चेहरा किया लहूलुहान

Sat, 02 Jul 2016 11:24 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मामूली बात पर एक युवक पर दूसरे ने पेचकस से हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर इतने पेचकस मारे कि वह लहूलुहान हो गया। घायल हालत में ही युवक कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


युवक प्रदीप कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी गांधीनगर का कहना है कि वह मथुरा रोड से जा रहा था। तभी रंजिशन आरोपी ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वह युवक को खींचता हुआ एक दुकान में ले गया। यहां रखे पेचकस को उठाकर उसने युवक के मुंह पर वार शुरू कर दिया। युवक के माथे पर पेचकस से कई वार किए गए। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। मौके से भागकर प्रदीप अपने एक साथी को लेकर लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचा। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि प्रदीप की शिकायत ले ली गई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें