ग्रामीणों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सहपऊ। गांव धाधऊ में मंगलवार को अचानक आग से अफरातफरी मच गई। आग से कई ग्रामीणों के बुर्जी-बिटोरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
गांव धाधऊ निवासी डोरी लाल पुत्र ऊदल सिंह के बुर्जी बिटोरे में लाग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पास में ही अशोक कुमार, गुलाब सिंह पुत्रगण रामजी लाल प्रजापति, रघुनंदन पुत्र रामजी लाल, बनी सिंह एवं भगवान सिंह के बुर्जी और बिटोरों को भी चपेट में ले लिया। तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग के लपटों को देख पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। हर कोई आग लगने वाले स्थान के लिए आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा। आग इतनी भयंकर थी कि बाल्टी या अन्य किसी बर्तन के पानी का उस पर कोई असर नहीं हो रहा था। पास में लगे नलकूप से पाइप लाकर आग पर पानी डाला गया तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। इधर दमकल भी घटना स्थल पर आ चुकी थी। आग ने डोरी लाल की एक बुर्जी, अशोक कुमार, गुलाब सिंह की दो बुर्जी, एक-एक बिटौरा एवं रघुनंदन, बनीसिंह, भगवानदास के एक-एक बुर्जी एवं दो-दो बिटौरे जलकर राख हो गए ।