फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में टेंपो सवार चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

Tue, 16 Jan 2018 11:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा रोड पर मीतई बाईपास के निकट एक एंबुलेंस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। दोनों को बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां खबर लिखने तक घायल का उपचार चल रहा था। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उनकी चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गूंज रहा था।

विज्ञापन

कमल सिंह (48) पुत्र शिशुपाल निवासी रमनपुर टेंपो चलाते हैं। मंगलवार की रात को वह और उनका भतीजा रवेंद्र (24 वर्ष) पुत्र किशन निवासी रमनपुर किसी काम से चंदपा जा रहे थे। आगरा रोड पर मीतई बाईपास के निकट किसी प्राइवेट एंबुलेंस ने पीछे से उनके टेंपो को टक्कर मारी, जिससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।

 

टेंपो सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन दोनों को बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवींद्र का उपचार खबर लिखने तक जारी है। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का करुण-क्रंदन देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। एसओ चंदपा विनोद कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें