फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर स्कूटी रोककर शिक्षिका से छेड़छाड़

Sun, 09 Jul 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अपराधियों का हौसले इस कदर बुलंद है कि वह दिन में राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आगरा-अलीगढ नेशनल हाईवे 93 पर चौपाल सागर के पास घर लौट रही शिक्षिका के साथ बाइक पर सवार दो युवकों ने जमकर गाली-गलौज की। यही नहीं आरोपियों ने शिक्षिका की स्कूटी रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


शिक्षिका ने रविवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से  लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  शिक्षिका कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहती है। वह सासनी क्षेत्र के गांव में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है। हर रोज वह अपनी स्कूटी  से विद्यालय जाती है। दोपहर को लौटते समय बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। चौपाल सागर के पास जाकर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी।

शिक्षिका के विरोध जताने पर भी दोनों नहीं माने और शिक्षिका को तंग करते रहे। शिक्षिका ने जब स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर आरोपियों के चंगुल से निकलने की कोशिश की तो उन्होंने शिक्षिका की स्कूटी रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने शिक्षिका की स्कूटी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गई।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि नेशनल हाईवे पर एक महिला को दो बदमाश अकेला देख तंग करते रहे और वहां से गुजरते किसी ने शख्स ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। सरेआम छेड़छाड़ की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को शिक्षिका नहीं जानती, लेकिन उसने उस बाइक का नंबर जरूर देख लिया, जिस पर आरोपी सवार थे। पुलिस अब इसी नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। अपने पति और बच्चे के साथ थाने पहुंची शिक्षिका को कोतवाल जेएस पवार ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें