फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट ने छात्र को छत से फेंका, मौत

Sun, 29 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाथरस। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने के कारण शनिवार दोपहर को इंटर के छात्र की मौत हो गई। युवक अपने घर की छत पर हाईटेंशन लाइन के नीचे लगे गार्ड वायर को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से राहुल छत से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। इसी कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव नगला पदु के रहने वाले 19 वर्षीय राहुल के घर की छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार गांव के लोगों ने इस लाइन को हटाए जाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियाें से गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक राहुल छत पर गार्ड वायर ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका हाथ हाईटेंशन लाइन से छू गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने पर उसका शरीर नीला पड़ता गया। करंट के झटके से राहुल छत से नीचे गिर पड़ा। घर के लोगाें को जब तक इसका पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


अचेत अवस्था में राहुल को लेकर मोहल्ले के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों के राहुल को मृत घोषित करने पर परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं की है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें