फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर को आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश, बचाया

Sun, 29 Apr 2018 12:00 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
सिलिंडर - फोटो : SELF
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना के रामखिलाड़ी पुत्र हरनाम सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए अपने बेटे पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पिता के मुताबिक आरोपी उन्हें हर समय परेशान करता है। शुक्रवार को उसने गैस सिलिंडर खोल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपी को बचाया।  
विज्ञापन


रामखिलाड़ी के मुताबिक उनका बेटा ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि वह नशे का आदी है और हर समय मरने-मारने की धमकी देकर परिजनों को परेशान करता है। दो साल पहले उसने घर में आग लगा दी थी। इसमें वह खुद भी जल गया था।

शुक्रवार को आरोपी नशे में धुत होकर घर आया और परिजनों से गाली-गलौज करने लगा। वह नशे में रसोई में पहुंचा और वहां रखे सिलिंडर को चालू कर आग लगाने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मदद को आगे आए और आरोपी को पकड़कर घर से बाहर निकाला। रामखिलाड़ी का कहना है कि आरोपी कभी भी अनहोनी घटना कर सकता है। वह कभी भी आत्महत्या कर सकता है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें