सट्टे का गोरखधंधा करने के आरोपी चतुरा को झटका लगाहै। आगरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने जांच में चतुरा से बरामद नशीले पदार्थ को स्मैक ही पाया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद चतुरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
हाथरस गेट पुलिस ने इस साल 18 जुलाई को चतुरा को एक किलो स्मैक के साथ पकड़ा था। इस मामले में चतुरा जमानत पर है। शहर कोतवाल और तत्कालीन हाथरस गेट कोतवाल जसपाल सिंह पवार का कहना है कि चतुरा से बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है।
कोतवाल ने बताया कि यह पहला ऐसा मामला था, जब बरामद पदार्थ का नमूना नहीं, बल्कि पूरा पदार्थ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। पंवार ने कहा कि चतुरा के विरुद्ध पुलिस जल्द हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।