फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ, मुरसान, चंदपा के कोतवाली प्रभारी हटाए

Fri, 20 Oct 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एसपी घुले सुशील दिवाली के अगले दिन गोवर्धन को एक्शन में दिखे और उन्होंने जिले के तीन थानों के प्रभारी दरोगा और इंस्पेक्टर को हटाने का फरमान जारी कर दिया। हटाए गए दो थाना प्रभारियों को क्राइम ब्रांच में एक को एसपी ऑफिस में बतौर रीडर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक पीके द्विवेदी को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। वहीं बीते साल सदर कोतवाली का प्रभार संभालने वाले इंस्पेक्टर मनोज शर्मा को सिकंदराराऊ कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मुरसान एसओ जगदीश चंद्र को भी क्राइम ब्रांच भेजा गया है, उनकी जगह सासनी के कोतवाल रहे डीके सिसौदिया ने ली है। वहीं सदर कोतवाली के एसएसआई विनोद कुमार यादव को चंदपा का एसओ बनाया है। चंदपा के एसओ रमाकांत पचौरी को एसपी ऑफिस में बतौर वाचक तैनात किया है। सिकंदराराऊ में लूट की कई वारदातों और हाल ही में हत्या कर लूट के मामले के बाद से ही पीके द्विवेदी का हटना तय माना जा रहा था। 

वहीं मुरसान में कई तरह के गोरखधंधाें की जानकारी एसपी को मिल रही थी। एडीजी की विशेष टीम ने हाल ही में मुरसान में काले तेल का कारोबार पकड़ा था। एक भाजपा नेता की दुकान टूटने के मामले में भी मुरसान एसओ पर सवाल खड़े हुए थे। चंदपा एसओ रमाकांत पचौरी के कामकाज भी से एसपी खुश नहीं थे। कई तरह की शिकायतें मिलने के बाद अतर सिंह के परिवार के एसपी ऑफिस पहुंचकर विषाक्त खाने के मामले के बाद से उन पर गाज गिरना तय माना जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें