फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास बचाने गई महिला खुद झुलसी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चंबा। दिवाली पर आतिशबाजी से जल रहे घास को बुझाने का प्रयास करते समय एक महिला झुलस गई। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। घायल महिला की पहचान पंचकू देई पत्नी प्रवीण कुमार निवासी गांव साला ग्राम पंचायत दिघाई तहसील सलूणी के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में थी। खेतों में रखी घास में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। महिला को जैसे ही इस बारे सूचना मिली तो महिला मौके पर पहुंची। आग को बुझाने का प्रयास करने के लिए महिला स्वयं आगे बढ़ी, इससे वह झुलस गई। चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें