फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को खेत में गोली से उड़ाया, मौत

Mon, 22 May 2017 11:32 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Farmer's file Photo - फोटो : File photo
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली में सोमवार सुबह अपने खेत पर चरी काटने पहुंचे किसान को उसकी पत्नी और भाभी के सामने ही एक हमलावर ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार दी, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर खेत से कुछ दूरी खड़ी बाइक पर मौजूद अपने दो साथियों के साथ भाग निकला।

किसान की हत्या की खबर पर मौके पर आला पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता कर रही है। पुलिस ने किसान के भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक 33 वर्षीय खजान सिंह पुत्र खचेर मल पर एक महीने पहले भी दो बार हमला हुआ था, लेकिन उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की थी। खजान सिंह को रास्ते में रोककर दो-तीन लोगों ने धमकी दी थी। किसान ने इस बारे में अपने परिजनाें को बताया था, लेकिन परिजनों ने इसे हल्के में लिया।

घटना के दिन सेामवार को खजान सिंह सुबह सात बजे खेत पर अपनी पत्नी राधा और भाभी मंजू देवी के साथ बाजरे की चरी काटने पहुंचे थे। पत्नी राधा और भाभी मंजू देवी के मुताबिक कुछ देर बाद एक युवक खजान सिंह के पास आया और तमंचा निकालकर उसने खजान सिंह की कनपटी पर लगा दिया। इससे पहले किसान कुछ समझ पाता, उसने गोली चला दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

खेत से कुछ दूरी पर उसकी बिना नंबर की बाइक खड़ी थी। यहां आरोपी के दो साथी पहले से मौजूद थे। आरोपी हमलावर देखते ही देखते अपने साथियों के साथ भाग निकला। अपने आंखों के सामने पति की हत्या होते देख पत्नी राधा और उनकी जेठानी मंजू देवी सुधबुध खो बैठी।

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनाें संभाला और खजान सिंह की हत्या के बारे में परिजनों को सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, लाड़पुर चौकी इंचार्ज रमाकांत शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। कुछ देर बार एएसपी संसार सिंह और सीओ सिकंदराराऊ राकेश वशिष्ठ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


खजान सिंह के भाई भगवान सिंह की शिक ायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे हमलावरों के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एएसपी संसार सिंह का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें