फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा

Tue, 03 May 2016 11:20 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन (हाथरस)। हसायन क्षेत्र में गांव जाऊ और बाबस के बीच चार बदमाश राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। एक राहगीर ने इसका विरोध किया और अपनी पिस्टल से बदमाशों पर फायर झोंक दिया। बदमाश उसे पकड़ने दौड़े, लेकिन आसपास के ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बुरी तरह घिर गए। इनमें से दो बदमाश भाग निकले और बाकी दो को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लूटपाट के लिए मंगलवार शाम को बदमाशों ने सबसे पहले जाऊ के सुधीर कुमार पुत्र नाहर सिंह को रोका। बदमाश इसके साथ मारपीट कर बाइक लूटने की कोशिश कर ही रहे थे कि पीछे से इसी गांव के मंगलेश पुत्र प्रेमपाल आ गए। उन्हें भी बदमाशों ने रोक लिया। मंगलेश के पास अपनी पिस्टल थी। बदमाशों के हमलावर होते ही उन्होंने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद सुधीर कुमार और मंगलेश सूसामई की ओर खेतों में दौड़ लिए। बदमाश इनका पीछे करते हुए दौड़े। राहगीरों के शोर मचाने और फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों को बदमाशों के होने की भनक लग गई थी। इकट्ठा होकर वह मौके पर पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देख दो बदमाश खिसक लिए। बाकी दो ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सलेमपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद हसायन एसओ गंगाप्रसाद यादव आ गए। दोनों बदमाशों को भी सुरक्षित ग्रामीणाें से बचाकर पुलिस जीप में बिठाया गया और अस्पताल ले जाया गया। हसायन एसओ गंगाप्रसाद यादव का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें