फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा मैजिक, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Wed, 20 Mar 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। सासनी के विजयगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर आलू की लेबर से भरा मैजिक पलट गया, जिससे उसमें सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मंगलवार को सासनी के नया नगला निवासी महिला और पुरुष मैजिक वाहन में सवार होकर सिताहरी आलू खुदाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग हल्के-फुल्के चुटैल हो गए, जो अपने घर चले गए।

जिला अस्पताल आए घायलों में सरस्वती पत्नी भगवान सिंह, किरन देवी पत्नी लोकमन, मधू पुत्री डूंगर सिंह, किशन प्यारी पत्नी रोहन सिंह, राखी पुत्री रोहन सिंह, रामप्रकाश पुत्र नेत्रपाल सिंह, लोकमन, विजय पुत्र साहब सिंह, जयप्रकाश, राजू पुत्र विष्णु, किरन पुत्र पंचम सिंह, रामवती पत्नी सत्यपाल, दाताराम पुत्र मेघ सिंह, मनीष पुत्र रमेशचंद्र, ललतेश पुत्र भगवान सिंह के नाम शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें