मुरसान में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली मुरसान पुलिस ने पांच बदमाशों को चोरी की 11 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी दूर तक सक्रिय थे और लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब इनके साथियों की तलाश में जुट गई है।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशन में और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ सादाबाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुरसान पुलिस के हाथ वाहन चोर गिरोह लग गया, जिससे 11 बाइक बरामद की गई। पकड़े गए बदमाशों में हिमांशु पुत्र परशुराम, हरेंद्र पुत्र ओमकार सिंह निवासीगण महामौनी, रवी पुत्र श्यामवीर निवासी नगला बबलू थाना बल्देव मथुरा, नेत्रपाल पुत्र भीम सिंह निवासी पचावर, बल्देव, बंटी उर्फ विनोद पुत्र शंकर सिंह निवासी गांव जासा थाना राया मथुरा के नाम शामिल हैं।
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल मुरसान योगेश कुमार सिरोही, एसआई उमेश कुमार शर्मा, एसओजी और सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव, एसआई अखंडानंद, अजय कुमार, रामलखन, गौरव आदि के नाम शामिल हैं। ब्यूरो