फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की मौत के बाद बीएसए कार्यालय पहुंचा त्यागपत्र

Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक की मौत के बाद अब नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। विभागीय अधिकारियों को अब मृतक शिक्षक का एक त्यागपत्र मिला है। दावा किया जा रहा है कि शिक्षक ने यह त्यागपत्र अपनी मौत से पहले लिखा था। जिसमें विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होना प्रदर्शित है।
विज्ञापन


त्यागपत्र पत्र में मृतक शिक्षक अमित कुमार का आरोप है कि वह विभागीय अधिकारियों से उत्पीड़ित हैं। वह रहने वाला मुरसान का है, जबकि उसकी तैनाती सहपऊ ब्लॉक में कर दी गई है। इससे भी बदतर स्थिति यह है कि उसको वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को संबंध कर दिया गया है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य भी नहीं कर पा रहा है।

इससे क्षुब्ध होकर वह अपना त्यागपत्र दे रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिक रेखा सुमन ने बताया कि उनको अभी तक इस त्यागपत्र के बारे में  कोई जानकारी नहीं मिली थी। यह पत्र शिक्षक की मौत के बाद ही प्रकाश में आया है। जहां तक शिक्षक के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में संबद्धता का आरोप है तो वह अपने हाथरस आने के बाद भी सभी विद्यालयों व कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों की संबद्धता समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। फिर भी शिक्षक के इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें