फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरदिलनगर में किशोर को मारी गोली, गंभीर

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
बंदूक से ‌‌किशोर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में जलेसरी गेट पर शाम नौ बजे विद्युत आपूर्ति ठप होते ही मकान का दरबाजा बंद करने आए युवक को बाहर खड़े दो युवकों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना में 16 वर्षीय युवक प्रबल के सीने में गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ लेकर आए हैं, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिया है।
विज्ञापन


जलेसरी गेट निवासी घायल प्रबल के पिता हरीशंकर ने बताया कि उनके परिवार से कुछ लोग रंजिश मानते हैं, जो पहले भी उनके परिवार पर प्रांण घाती हमला कर चुके हैँ। युवक घर में ही मोबाइल की दुकान करता है। गोली चलाने वाले कौन थे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।
विज्ञापन


इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाल गंगा प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद आसपास के थानों से     फोर्स भेज दिया गया है। घटना के बाद से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हरकत में आए और देररात मौका मुआयना किया।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें