फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्राइवेट गार्ड की मौत

Mon, 23 Nov 2015 11:48 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ड्यूटी पर जा रहे झींगुरा के प्राइवेट गार्ड रिंकू पुत्र योगेंद्र पाल की बाइक को सोमवार तड़के सुबह साढ़े पांच बजे आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने चंदपा के पास रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार ड्राइवर के नींद की झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ। नींद में ड्राइवर चंदपा पर सड़क के टर्न को नहीं देख सका और कार बाइक को रौंदकर कई दुकानों के टीन शेड को उड़ाती हुई पेड़ से जा टकराई। कार का ड्राइवर ग्रामीणों की पिटाई से बचने के लिए किसी तरह चंदपा थाने पहुंच गया। दुर्घटना में चालक को भी चोट आई है।
हादसे के बाद रिंकू को चंदपा के ग्रामीणों ने पहचान लिया और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में कार के ड्राइवर ने अपना नाम अनिल पुत्र श्रीगोपाल निवासी आवास-विकास कॉलोनी जेल रोड अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन

उसके मुताबिक कार का मालिक भी वही है। वह आगरा से एक शादी से लौट रहा था, चंदपा पर उसे नींद आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। चंदपा कोतवाली के एसओ अजय  कौशल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिंकू के परिजनों की शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद पेड़ से टकराकर कार रुक गई। ड्राइवर और बाकी सवारी भाग गईं। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के एक सीनियर रेजीडेंट को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धुनना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे चंदपा पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि वह आगरा से बतौर सवारी कार में बैठा था, उसका हादसे से कोई लेना-देना नहीं।
चंदपा पुलिस ने डॉक्टर को जाने दिया। वह अलीगढ़ की बस में सवार हो गया। इसकी भनक जिला अस्पताल में रिंकू को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को लग गई। उन्हें लगा कि पुलिस ने ले-देकर आरोपी को छोड़ दिया है। उन्होंने तालाब चौराहे के पास बस रुकवाकर डॉक्टर को उतार लिया और फिर धुनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना हाथरस गेट पुलिस ने किसी तरह रेजीडेंट डॉक्टर को बचाया और थाने ले आई। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें