फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन पर पुलिस कर्मी ने तानी पिस्टल

Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। तालाब चौराहे पर ट्रेन के आने से पहले रेलवे फाटक बंद करना एसओजी के सिपाही को इतना नागवार गुजरा कि उसने पुलिस की जिप्सी को किनारे खड़ा किया और गेटमैन पर पिस्टल तान दी। आसपास मौजूद लोगों ने इस गेटमैन को बचाया। सिपाही के जाने के बाद गेटमैन ने अपनी डायरी में पूरी बात दर्ज की और आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। स्टेशन अधीक्षक ने थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंची और गेटमैन से पूछताछ की। बाद में इस मामले का रफा-दफा कर दिया गया, जिससे गेटमैन आक्रोशित हैं और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जल्द ही आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी एक गेटमैन के साथ जीआरपी के दारोगा ने मारपीट की थी। इसे लेकर सिटी स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ था, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार रात को रेलवे की समपार संख्या 309 पर गेटमैन सतीश की ड्यूटी थी। रात करीब 11 बजे ट्रेन के आने से पहले उसने फाटक बंद किया। अलीगढ़ रोड की ओर से आती तेज रफ्तार सूमो ने हॉर्न दिया, लेकिन गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। बिना नंबर वाली नई सूमों की ड्राइविंग सीट पर सादा वर्दी में बैठा सिपाही तिलमिला उठा। उसने राम मंदिर के पास सूमों को खड़ा किया और गेटमैन के पास पहुंचा। गेटमैन का आरोप है कि गाली-गलौज के बाद सिपाही ने उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद उस पर लोडेड पिस्टल तान दी। गेटमैन ने बाद में इस सिपाही के बारे में पता किया। गाड़ी के नंबर और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह एसओजी का सिपाही है। गेटमैन सतीश ने मथुरा स्थित अपने यूनियन कार्यालय को फोन कर पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। थाना हाथरस गेट निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि मामला झगड़े का था। गेटमैन को किसी ने धमकाया था। आरोपी खुद को पुलिस का सिपाही बता रहा था। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें