फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा, आईपीएल की सट्टेबाजी करते चार दबोचे

Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैच की सटटेबाजी करते गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मोहल्ला गौसगंज के एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां आईपीएल पर सट्टा लगाते चार बुकी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक रजिस्टर चार बुकी मोबाइल, एक लाइन मोबाइल डिब्बा और कुछ नगदी बरामद हुई है। चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला गौसगंज में अंशुमन शर्मा के मकान में पुलिस को सट्टेबाजी की खबर मिली। रात्रि में मैच के दौरान कोतवाल राजेश्वर त्यागी के निर्देशन में पुलिस की टीम पहुंची। छापे के दौरान एक कमरे में अंशुमन शर्मा, संजय उर्फ संजू परमार, राकेश यादव, अनुराग डिब्बा मोबाइल पर बुकी की लाइन पर अन्य मोबाइलों पर बातचीत कर चौके, छक्के, तथा जीत पर सट्टा बुक कर रहे थे। एक रजिस्टर पर दांव लगाने वालों के नाम तथा पैसों का विवरण लिखा जा रहा था। पहले तो पुलिस देखती रही जब विश्वास हो गया कि सट्टा वास्तव में जारी है तो चारों को मय रजिस्टर, चार मोबाइल तथा एक डिब्बा मोबाइल समेत धर लिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस चारों मोबाइलों के आधार पर कॉल डिटेल निकलवा कर पता कर रही है कि कितने लाख का सट्टा एक मैच पर लग रहा था। एक अनुमान के आधार पर प्रति मैच लाखों रुपये का सट्टा लगता था। 
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें