फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा बर्खास्त सिपाही का गैंग

Fri, 22 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा, सादाबाद पुलिस और एसओजी के मिले-जुले ऑपरेशन में गुरुवार शाम को बर्खास्त सिपाही का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक तीन लुटेरों के गैंग ने नयागंज में 26 अक्तूबर को सर्राफ लखमीचंद से हुई लाखाें रुपये के जेवरात की लूट के अलावा हाल ही में 11 जनवरी को सादाबाद में सर्राफ से हुई लाखों की लूट की घटना भी कबूली है। पुलिस ने बताया कि आगरा के ताजगंज में 18 जनवरी की रात को ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी की वारदात को भी इन्हीं शातिरों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर बाइक भी बरामद की है, जोकि मथुरा से लूटी गई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर दोनों थानों की फोर्स ने चंदपा-संटीकरा मार्ग पर घेराबंदी कर ली। चंदपा कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि गैंग के मुखिया और 2007 में आगरा पुलिस लाइन से बर्खास्त किए गए मुख्तयार सिंह और उसके साथी पंकज पुत्र रूप सिंह व केदार पुत्र तुलाराम निवासीगण बाग बधिक, सहपऊ ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने 15 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, कुछ खोखे, 500 ग्राम चांदी और कुछ सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। चंदपा थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजगंज में चोरी के सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों के चेहरे मेल खा रहे हैं। पूछताछ में बाकी लूट भी आरोपियों ने कबूल की हैं। 
बर्खास्त सिपाही बोला, मुझे बेवजह फंसायापुलिस भले ही खुलासा करने का दावा करे, लेकिन आरोपियों ने उसके दावों पर सवाल खड़ा किया है। हाल ही में सादाबाद में पकड़े गए गैंग पर सदर कोतवाली के पास मैकेनिक से हुई लूट का आरोप लगाकर खुलासा किया गया। वहीं चंदपा में पकड़े गए लुटेरों पर लखमीचंद सर्राफ से हुई लाखों की लूट का आरोप लगाकर खुलासा कर दिया गया है। बर्खास्त सिपाही ने मीडिया को बताया कि वह सर्राफ से हुई लूट में शामिल नहीं था। पुलिस ने उसे बेवजह घसीट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें