भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये चोरी करने के इरादे से उसमें तोड़फोड़
कर रहे एक शातिर चोर को कुठौंद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने
उनके कब्जे से हथौड़ा आदि बरामद किया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस
ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।
गुरुवार की देर रात करीब 12
बजे कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन गश्त पर थे। तभी उनकी नजर कस्बे में लगे
स्टेट बैंक के एटीएम पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उसके अंदर एक युवक एटीएम
तोड़ने का प्रयास कर रहा था। यह देख पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर
पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम नरेंद्र सिंह निवासी जुबियापुर थाना
सिरसाकलार है। उसने
पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने
मामले की सूचना स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत मिश्रा को दी। इस पर
वह थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर
आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष
की चौकसी पर चोरी की वारदात रुक सकी।
एएसपी शकील अहमद ने बताया कि अगर वास्तव में पुलिस इसी तरह अपनी ड्यूटी के
प्रति सजग रहे तो वारदातों पर अंकु श लग सकेगा।