फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, चार घायल, रोड जाम

Mon, 21 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ/ हसायन (हाथरस)। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस रोड पर सोमवार दोपहर 4 बजे पेड़ के नीचे बैठ कर बात कर रहे पांच ग्रामीणों को अनियंत्रित वैगन-आर कार ने टक्कर मार दी। इससे एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस की लापरवाही और हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर करीब दो घंटे रोड जाम कर दिया। घटनास्थल पर हसायन तथा सिकंदराराऊ की पुलिस पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में लेकर जाम खुलवाया गया। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार गांव चमरौली निवासी विजयपाल पुत्र छोटे सिंह, मिटठू पुत्र छोटे सिंह,  कुमारी कश्मीरी पुत्री मिटठू, रमेश पुत्र भीके सिंह तथा गांव नगला विजन निवासी नौवत सिंह पुत्र रोशन सिंह गांव चमरौली के बाहर हाथरस मार्ग पर पेड़ के नीचे बैठ कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कासगंज की ओर से एक वैगन-आर कार आई और सभी को टक्कर मार दी। इससे रमेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया जहां से कि मिट्ठू तथा नौवत सिंह की गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के पश्चात तत्काल 100 नंबर पहुंच गई जिसे वैगन-आर कार के बारे में बताया गया, लेकिन कार की पीछा करने के थोड़ी देर बाद 100 नंबर वापस आ गई। इस पर तैनात  पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि कार हमें नहीं मिली तो ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त हो गया। उन्होंने सड़क पर शव रख कर रोड जाम कर दिया। जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


हसायन एसओ प्रवीन कुमार तथा सिकंदराराऊ कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों को समझा बुझा कर दो घंटे पश्चात जाम खुलवाया। जाम में जाहरवीर जाने वाली बसों के सैकड़ों महिला पुरुष यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें