फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने टॉफी में दिया जहर, एक बच्चे की मौत

Thu, 05 Jul 2018 12:35 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
नकुल का फाइल फोटो। - फोटो : file photo of Nakul
विज्ञापन
 हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के माजरा कटरा में एक युवक ने पड़ोसी से कहासुनी के अगले दिन उसके दो मासूम बच्चों को टॉफी में जहर दे दिया। इससे दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई। एक भाई ने बीते मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरे भाई की हालत नाजुक है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर की आगरा रोड स्थित साकेत विहार कालोनी के रहने वाले संजू पुत्र मिश्रीलाल मूल रूप से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के माजरा कटरा के रहने वाले हैं। संजू के मुताबिक दो जुलाई को वह अपनी बीमार दादी का हालचाल लेने पत्नी और बच्चों के साथ गांव गए थे। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके अगले दिन तीन जुलाई को संजू के बेटे हर्ष (07) और नकुल (04) साथ खेल रहे थे।

इसी दौरान झगड़ा करने वाला पड़ोसी युवक वहां आया और बीते विवाद के लिए खेद व्यक्त करने लगा। इस पर संजू ने उसे माफ करते हुए कहा कि आगे से ऐसा मत करना। इसी दौरान आरोपी ने अपनी जेब से दो टॉफियां निकालकर दोनों बच्चों को दे दी। प्यार में टॉफी देने की बात सोचकर परिजनों ने बच्चों को टॉफी लेने से नहीं रोका। संजू का आरोप है कि टॉफी खाने के बाद ही दोनों बच्चों की हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। नकुल अचेत हो गया। हर्ष पर भी बेहोशी छाने लगी।
विज्ञापन


दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद ही नकुल ने दम तोड़ दिया। वहीं हर्ष का उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। संजू ने पुलिस को तहरीर देते हुए पड़ोसी युवक पर नकुल की हत्या करने और हर्ष की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। नकुल की मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया है। एक टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। वहीं एक टीम अलीगढ़ में भी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से जानकारी लेगी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

- केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक, हाथरस जंक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें