फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड: दबिश के लिए पुलिस ने मांगी कार

Fri, 12 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो--
विज्ञापन

चंदपा पुलिस पर शोकग्रस्त परिवार से कार मांगने का आरोपहाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने हत्या के आरोपी की तलाश में दबिश के लिए परिजनों से किराए पर कार मंगा ली। मजूदरी कर गुजारा करने वाले परिवार को दुख की इस घड़ी में पुलिस की यह इच्छा पूरी करने के लिए ढाई हजार रुपये जुटाने पड़े। परिजनों के कार का बंदोबस्त करने के बाद ही पहली बार पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। 
किशोरी के चाचा ने चंदपा पुलिस पर परिजनों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हत्या के दो दिन तक थाना पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। इसके बाद जब दबिश को कहा गया तो पुलिस ने आनाकानी कर दी। एक दिन बाद थाने से उन्हें फोन आया और कार का इंतजाम करने को कहा गया। पड़ोसी गांव से ढाई हजार रुपये में एक बड़ी कार का इंतजाम किया गया। कार में थाना पुलिस ने लड़की के परिजनों को साथ लेकर आगरा में आरोपी शीटू के एक रिश्तेदार के यहां दबिश दी। हालांकि शीटू हाथ नहीं लगा और परिजनों के ढाई हजार रुपये बेकार गए। लड़की के चाचा का कहना है कि बार-बार दबिश के लिए वह कार का बंदोबस्त नहीं कर सकते। लड़की की हत्या के बाद से गमगीन परिवार के ज्यादातर पुरुष सदस्य काम पर नहीं गए हैं और उनकी आर्थिक हालत कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एसपी से की मुलाकातहाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रह्मदेव शर्मा के नेतृत्व में मृतका के गांव के लोग बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी से मिलकर ग्रामीणों ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। एसपी अजय पाल शर्मा से ग्रामीणों ने पूछा कि पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड क्यों नहीं बनाई गई, जबकि लड़की का शव नगभनावस्था में मिला था। ग्रामीणों ने कहा कि स्लाइड नहीं बनाए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है। 
विज्ञापन

दबिश के लिए पीड़ित परिवार से कार की डिमांड करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अगर ऐसा किया गया है तो यह गलत है। इस मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -- अजय पाल शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें