फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म

Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
एक ममेरे भाई ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। शादी में आए ममेरे भाई ने शौच करने गई 12 साल की नाबालिग बहन से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह भाग गया। घर आकर नाबालिग ने पूरी बात परिजनों को बताई। घर के पुरूष परिजन बारात में गए हुए थे। मामले की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली के एक गांव से दूसरे गांव में गुरुवार को बारात गई थी। नाबालिग के घर में केवल महिलाएं ही थीं। ममेरा भाई बीमारी का बहाना बना कर बारात में नहीं गया था। रात में नाबालिग शौच के लिए बाहर गई। ममेरा भाई ने उसके पीछे-पीछे आ गया। नाबालिग को खींच कर खेत में ले गया। नाबालिग चीखने लगी तो आरोपी ने तमंचे निकाल े सिर पर तान दिया।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर ममेरा भाई भाग गया। नाबालिग घर पहुंचने पर परिजनों को पूरी घटना बताई। नाबालिग के परिजनों ने आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें