फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई से अभद्रता पर वाटर वर्क्स में हड़ताल

Thu, 30 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
JE in police atation for complaint - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। मंगलवार को बोर्ड की बैठक में सभासद पुत्र द्वारा जलकल संस्थान के जेई से अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना को लेकर जलकल संस्थान के कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने जलकल संस्थान में ताले लटका दिए। हड़ताल से शहर में सुबह की पानी की सप्लाई तो दी गई, लेकिन उसके बाद शहर की जलापूर्ति भी बाधित रही। आधे शहर को बुधवार को पेयजल संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


हड़ताल की जानकारी मिलने पर चेयरमैन डौली माहौर, ईओ बालकृष्ण कुम्हेरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर जलकल संस्थान पहुंच गए। कर्मचारियों ने जेई के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी सभासद पुत्र के खिलाफ मुकदमा कायम कराए जाने के लिए कहा। ईओ और जेई सहित अन्य अधिकारी थाना हाथरस गेट पहुंच गए और सभासद पुत्र की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सभासद पुत्र को कोतवाली बुलाया और खूब हड़काया।

सभासद पुत्र ने पुलिस के सामने जेई से माफी मांगी और भविष्य में ऐसे कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं होने का भरोसा दिलाया। सभासद पुत्र द्वारा लिखित में माफी मांगने के बाद ही समझौता हो सका। जेई नंदकिशोर ने कहा कि उनके साथ सभासद पुत्र ने अभद्र व्यवहार किया था। कोतवाली में शिकायत की गई। सभासद पुत्र द्वारा माफी मांगने के बाद जलकल संस्थान के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी और शहर की पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें