फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा और भक्ति में बजरंगबली जैसा कोई नहीं : गुलाबो देवी 

Sun, 01 Apr 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
गुलाबो देवी, राज्यमंत्री। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। गांव कचौरा में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व आयोजित जनसभा में समाज कल्याण राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भक्त शिरोमणि हनुमान जी वास्तव में कलियुग के राजा है। सेवा तथा भक्ति बजरंगबली से बढ़कर कोई कर नहीं सकता है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे बच्चों को संस्कार के साथ शिक्षा दिलाएं। संस्कार बच्चों को संमार्ग दिखाता है।
विज्ञापन


कचौरा चौक में आयोजित जनसभा में गुलाबो देवी ने कहा कि भक्ति तथा सेवा का फल जीवन में कभी निष्फल नहीं जाता है। संत शिरोमणि हनुमान जी इसके स्पष्ट प्रमाण है। वे इतने सीधे सरल हैं कि प्रभु राम के भक्तों के हर कष्ट का निवारण पल भर में कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों का पाठ अति आवश्यक है। यदि बच्चों में संस्कार हैं तो तो वह दुर्गुणों से दूर रहेंगे और समाज को नई दिशा दे सकते हैं। 

भाजपा ब्रज प्रदेश संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि आज का समय संकट का समय है। हमें संभलना होगा बरना इतनी देर हो जाएगी कि कुछ नहीं बचेगा। आबादी पर नियंत्रण देश के हर नागरिक को करना होगा। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि लोगों को जातिवाद से ऊपर उठ कर प्रदेश की उन्नति के लिये काम करना होगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा मनोहारी झांकियां तथा दूरदराज से आए बैंड सम्मलित हुए। काली की कई सवारी तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, मुकेश चौहान, योगेश परमार, समद गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, निर्मल गुप्ता, रामकुमार, कुंवर नितन पुंढीर, टर्मेश सिंह एडवोकेट, प्रमोद सेंगर, प्रशांत शर्मा आगरा, रूपेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह लोधी राहुल गुप्ता आदि थे। सुरक्षा व्यवस्था सीओ आशीष प्रताप सिंह तथा कोतवाल जगदीश शर्मा संभाले रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें