कस्बा में मीटर लगाने बाली टीम के लोगों ने कुछ लोगों पर रामलीला मैदान में मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, कुछ महिलाओं ने विद्युत टीम पर सामान चोरी करने एवं छेड़छाड़ के आरोपों की पुलिस को शिकायत सौंपी है।
विद्युत मीटर लगाने वाले कर्मचारी रिषी कुमार सैनी आदि का आरोप है कि बुधवार को करीब एक बजे रामलीला मैदान और भूसी खाना में मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बृजेश कुमार नामक युवक ने हमें धमकाते हुए गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। उनके साथ तीन चार अन्य लोग भी थे।
हमने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं मानी और मारपीट कर वहां से भग गए। दूसरी तरफ मोहल्ला बबूलगंज की एक महिला और अन्य मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि बिजली वाले अवैध वसूली कर मीटर लगाने का काम कर रहे थे। घर में घुस कर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। नियमानुसार मीटर घर के बाहर लगने चाहिए, जबकि मीटर कर्मचारी जबरन घर में घुसकर अभद्रता कर रहे थे। इन लोगों द्वारा जाती सूचक शब्द भी बोले।
विरोध करने पर महिलाओं ने मीटर कर्मचारियों को फटकार कर भगाया उसी दौरान बृजेश कुमार आदि लोग आ गये जिन्होंने बीच बचाव किया। इस कारण मीटर लगाने वाले आरोप लगा रहे है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दोंनों ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।