फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला

Wed, 10 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
लाला का नगला में महिला की मौत के बाद पुलिस को बयान देती उसकी बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में एक विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। विवाहिता की बहन ने उसे बचाने के प्रयास भी किए, लेकिन आरोपियों ने उसे दरवाजा नहीं खोलने दिया। गंभीर हालत में जली विवाहिता को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए देर रात मृतका की बहन ने कोतवाली सदर में तहरीर दे दी और पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और जेठ को हिरासत में भी ले लिया था।   
विज्ञापन

   घटना के बाद मोहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में छानबीन की। बाद में कोतवाली पर भी काफी भीड़ जमा हो गई। यहां लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। एएसपी संसार सिंह भी कोतवाली पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।
मृतका की बहन रिहाना पुत्री वाहिद निवासी खैर अलीगढ़ ने कोतवाली सदर में दी तहरीर में कहा है कि उसकी और उसकी बहन सोनी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। सोनी का पति मिस्टर पुत्र लियाकत, सास मुन्नी पत्नी स्वर्गीय लियाकत, जेठ जाकिर नेता और ताहिर कुरैशी पुत्रगण लियाकत, सितारा पत्नी जाकिर नेता, जावेद पुत्र जाकिर कुरैशी अक्सर दहेज कम लाने के कारण हम दोनों बहनों को प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने कई बार इन्हें समझाया भी और बताया कि वह लोग गरीब हैं। अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दे चुके हैं।
विज्ञापन

रिहाना ने तहरीर में कहा है कि करीब 45 दिन पूर्व उसकी बहन सोनी के ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। यह लोग दहेज में चार पहिया वाहन देने की मांग छठी के प्रोग्राम पर कर रहे थे। तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की दोपहर को अन्य ससुरालीजनों के उकसाने पर उसकी बहन के पति ने मिट्टी के तेल की केन उसकी बहन सोनी के ऊपर उड़ेल दी और माचिस की तीली से आग लगाकर कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। सोनी की चीख-पुकार सुनकर वह दौड़कर आई और कुंडी को बाहर से खोलकर आग बुझाने के लिए सबमर्सिबल चलाया, लेकिन तब तक सोनी की मौत हो चुकी थी। रिहाना ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें