फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला के नगला में घरों की तलाशी, भरवाए डोजियर

Sun, 01 May 2016 11:10 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला लाला का नगला में स्थानीय लोगों से डोजियर भरवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। लाला के नगला में बीते दिनों दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने घरों की तलाशी ली और आरोपियों के डोजियर फॉर्म भरवाए। तलाशी के दौरान पुलिस को कई घरों की छतों पर बोतलें और ईंटे मिलीं। एसपी ने साफ किया है कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सौ से ज्यादा घरों की खाक छानी। इन सभी घरों को चिह्नित किया गया है और तलाशी ली जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कई घरों में अवैध असलहे तैयार करने का काम होता है। तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारी छतों पर पथराव की तैयारी देखकर हैरान रह गए। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद कई घरों की छत बोतलों और ईंट-पत्थरों से भरी हुई थी। हालंकि पुलिस दोबारा झगड़े की आशंका से इंकार कर रही है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने कहा कि आरोपियों के डोजियर फॉर्म भरवाए गए हैं। इसमें उनका नाम, पता, रिश्तेदार, दोस्त, कारोबार, पड़ोसी आदि का ब्योरा भरा गया है। वहीं एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि लाला के नगला में शांति को पलीता लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सभी पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। कुछ और गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें