चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। आए दिन चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर दो लाख की संपत्ति ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जगदीश उर्फ बल्लू शुक्रवार घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के यहां गए थे। रात में चोरों ने ताला तोड़कर बक्से में रखे आठ हजार रुपये, तीन तोला सोना, एक किलो चांदी के जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित जगदीश ने इसकी सूचना कोतवाली में दी।
इसके बाद चोर पड़ोसी नजमुद्दीन के मकान का ताला तोड़कर घर में रखे 60 हजार रुपये, बर्तन व अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। नजमुद्दीन बाहर गए हैं। पड़ोसियों की सूचना पर उसके भाई शम्सउद्दीन ने घर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।