फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन से हादसों पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Fri, 03 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हरिवंश बिहार कॉलोनी के वांशिदे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शहर में विद्युत अव्यवस्थाएं हावी हो चुकी हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के प्रति अफसर बेपरवाह बने हुए हैं। शहर की हरिवंश बिहार कॉलोनी में जमीन को छूकर जाते विद्युत तार और आए-दिन टूटकर गिरने वाले जर्जर विद्युत तारों को लेकर गुरुवार को लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


हरिवंश बिहार कॉलोनी का विद्युत अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें तो शायद उन्हें यहां के गंभीर होते हालात की जानकारी हो। कॉलोनी में हाइटेंशन और एलटी लाइनें जमीन को छूती हुई जा रही हैं। जर्जर तार आए-दिन टूटकर गिर रहे हैं, जिससे इन तारों की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हो चुकी है। कई बार स्थानीय लोग भी झुलस चुके हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बाद भी इन विद्युत लाइनों को न तो ऊंचा किया गया और न ही जर्जर तारों को बदला गया है। ऐसे में आए-दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों और अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग यहां किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। शिकायतों के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। अगर यहां की अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रुक्मिणी देवी, साधना देवी, सावित्री देवी, गुड्डी, राजवती, रेनू, प्रशांत, नरेश, श्रीकृष्ण, शिब्बो, महेशचंद्र, राकेश, निशांत, कृष्णा, डब्बू, रामवती और मायादेवी सहित अन्य लोग थे।  

विद्युत लाइन से झुलसा अतेंद्र 
हरिवंश बिहार कॉलोनी में गत दिनों जमीन को छूकर जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर अतेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह झुलस गया। इस घटना को लेकर भी कॉलोनी वासियों में काफी आक्रोश था। अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन समस्या दूर नहीं कराई गई।
विज्ञापन


घर में रखा है ट्रांसफॉर्मर, हादसे का डर
हरिवंश बिहार कॉलोनी में मनोहर लाल शर्मा के घर में रखा ट्रांसफॉर्मर है और हाइटेंशन विद्युत लाइन भी गुजर रही हैं, जिससे किसी भी बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है। मनोहर ने इस ट्रांसफॉर्मर को हटाने के लिए कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया। 

एचटी लाइन की चपेट से मरी गाय 
हरिवंश बिहार कॉलोनी में गुरुवार को मंजू के घर के पास जमीन को छूकर जा रही विद्युत लाइन से एक गाय की झुलस कर मौत हो गई। आए-दिन यहां इस तार से मवेशियों की मौत हो रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद विद्युत अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें